Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल बना विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा मंज़िल, देश में दूसरा स्थान — मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साझा की उपलब्धि

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

26 Nov 2025

पश्चिम बंगाल बना विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा मंज़िल, देश में दूसरा स्थान — मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साझा की उपलब्धि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य अब भारत में विदेशी पर्यटकों का दूसरा सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए गए व्यापक प्रयास हैं। विशेष रूप से फेस्टिवल टूरिज़्म, धार्मिक पर्यटन, एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) टूरिज़्म जैसे नए क्षेत्रों को विकसित और प्रमोट करने से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है।

उन्होंने कहा, “मैं सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करती हूं कि वे भारत के सबसे सुंदर भाग -पश्चिम बंगाल- का दौरा करें और इसकी खूबसूरती, संस्कृति और विरासत को करीब से महसूस करें।”

ममता बनर्जी ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और लिखा कि उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों के कारण पश्चिम बंगाल ने यह गौरव हासिल किया है।

राज्य सरकार का विश्वास है कि आने वाले दिनों में यह सेक्टर और भी तेजी से बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल बना विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा मंज़िल, देश में
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News